फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिया पर बैठकर पानी का बहाव देख रहा बालक नाले में गिरा, मौत

Tue, 08 Sep 2026 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। पुलिया पर बैठकर पानी का बहाव देख रहा गांव कुरतरा का भास्कर (10) अचानक नाले में गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसको नाले से निकालकर अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुरतरा निवासी मनोज सागर उर्फ मिंटू के मुताबिक, बेटा भास्कर सोमवार को गांव के पश्चिम में स्थित खेत पर गया था। पास में ही बरसाती नाला है। लगातार बारिश के कारण पानी का बहाव तेज था। भास्कर उस नाले की पुलिया पर बैठकर बहाव देखने लगा। अचानक फिसलकर पानी में गिर गया। तेज बहाव के कारण बचने का मौका नहीं मिला। साथ बैठे दो बच्चों ने भास्कर के डूबने की बात पास स्थित धार्मिक स्थल पर बैठे लोगों को बताया। वहां मौजूद राजेश ने अन्य लोगों के साथ पानी में छलांग लगाई। 20 मिनट की मशक्कत से भास्कर को निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसको आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज ने बताया कि बेटा कक्षा पांच का छात्र था। तीन बच्चों में सबसे छोटा था। मौत से मां नीलम सदमे में हैं।
एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि लेखपाल हरीश गंगवार ने जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार की है। परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। इसके बावजूद यथासंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें