इस ट्रेन में तेजी से हो रही बुकिंग
बरेली होते हुए जयपुर और बांदीकुई तक जाने वाली 05077 टनकपुर-खाटीपुरा स्पेशल ट्रेन में भी दिसंबर के अंतिम और जनवरी के पहले सप्ताह धड़ाधड़ बुकिंग हो रही हैं। इस रूट पर ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। रेलवे ने हाल ही में सप्ताह में तीन दिन प्रायोगिक तौर पर इस ट्रेन का संचालन शुरू किया है।
इस ट्रेन से मेंहदीपुर बालाजी की यात्रा आसान हो गई है। बरेली होते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली किसी भी ट्रेन में दिसंबर के अंतिम और जनवरी के पहले सप्ताह में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है।
दरअसल, नये साल में काफी संख्या में लोग छुट्टियां बिताने आगरा, मथुरा जाते हैं। हिल स्टेशन की बात करें तो लोगों की पसंद हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल रहता है। आगरा, मथुरा रूट पर ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण लोग हरिद्वार, ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं।