फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुबई में बैठे बुकी, एप पर आईडी खुलवाकर गुर्गों के सहारे IPL मैचों पर लगवा रहे दांव

Fri, 14 Apr 2023 11:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कई एप और वेबसाइट सक्रिय हैं, जिनके द्वारा आईपीएल पर सट्टा खिलवाया जा रहा है। ऐसे ही एक एप के कई स्क्रीन शॉट वायरल हुए हैं। इसमें आईडी खुलवाकर आईपीएल की टीमों पर सट्टा लगवाया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल सट्टेबाजी के मास्टरमाइंड कई बुकी इन दिनों दुबई की यात्रा पर हैं। वह वहां से वीडियो भेजकर यह जताने में लगे हैं कि उनका आईपीएल सट्टेबाजी से कोई कनेक्शन नहीं है। इधर, गुर्गों के सहारे व्हाट्सएप से जुड़े रहकर वह शहर में धंधा चला रहे हैं। एप पर आईडी खुलवाकर सट्टेबाजी की जा रही है। 

विज्ञापन


बरेली के सौफुटा रोड से सटी कॉलोनी निवासी एक चर्चित बुकी अपने कुछ साथियों के संग तीन दिन पहले दुबई चला गया है। वह सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो डालकर खुद को खेल से अलग दिखाने में लगा है, लेकिन लगातार गुर्गों के संपर्क में रहकर धंधा चला रहा है। उसने अपनी कॉलोनी में कई प्लॉट भी खरीदे हैं। 

कुछ ही साल में अचानक उसकी हैसियत कई गुना बढ़ी है जो जांच का विषय हो सकती है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी सिटी राहुल भाटी के निर्देश पर पुलिस भी गोपनीय रूप से लगातार आईपीएल सट्टेबाजों के बारे में जानकारी जुटा रही है और बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एप पर आईडी खुलवाकर लगवा रहे सट्टा

शहर में कई एप और वेबसाइट सक्रिय हैं, जिनके द्वारा आईपीएल पर सट्टा खिलवाया जा रहा है। ऐसे ही एक एप के कई स्क्रीन शॉट वायरल हुए हैं। इसमें आईडी खुलवाकर आईपीएल की टीमों पर सट्टा लगवाया जाता है। इस एप में आईपीएल के शुरुआती छह ओवर में कितने रन बनेंगे, मैच के पहले ओवर में कितना स्कोर बनेगा, एक पारी में कितना स्कोर खड़ा होगा, पहला विकेट कितने स्कोर से पहले गिरेगा और हार जीत जैसी बातों पर शर्त लगाई जा रही है। 

एप के जरिये सट्टा लगाने वाले वाला हर व्यक्ति न्यूनतम सौ रुपये से लेकर कितने भी रुपये की शर्त लगाता है। शहर में कई तरह के सट्टेबाज एप सक्रिय हैं, जिसमें अलग-अलग तरह से सट्टा कराने की शर्तें तय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें