फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा में डूबी किशोरी का चौथे दिन मिला शव

विज्ञापन
बंद स्कूल के फोटो, व जांच करते खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
फरीदपुर। रामगंगा में डूबी किशोरी का बृहस्पतिवार को चौथे दिन शव मिल गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर सितारगंज निवासी राजू की 16 वर्षीय पुत्री पूनम, राधेलाल की 16 वर्षीय पुत्री अनीता ग्राम खल्लपुर में रामगंगा में नहाने गई थी।
विज्ञापन

यहां पर दोनों सहेलियां डूब गई थीं। पूनम की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। गोताखोरों ने उसी दिन उसका शव खोज निकाला। उसकी सहेली अनीता की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम एवं गोताखोर लगातार लगे रहे। बृहस्पतिवार को अनीता का शव सड़ी-गली अवस्था में गंगा घाट से डेढ़ किलोमीटर दूर रामगंगा नदी के किनारे मिला। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मृतक किशोरी के परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। संवाद

बंद स्कूल के फोटो, व जांच करते खंड शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें