फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ दिन से लापता सुभाषनगर के युवक का दिल्ली में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
दिल्ली में मृत मिले सुभाष नगर निवासी लकी मखानी का फाइल फोटो और उसकी मां व दादी का फोटो
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी लकी मखानी (25 वर्ष) की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लकी आठ दिन से लापता था, उसका खून से लथपथ शव मिला तो परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। लकी अपनी दादी और मां का सहारा था।
विज्ञापन


बदायूं रोड स्थित बीडीए कॉलोनी निवासी ज्योति देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति निहाल चंद्र की चार साल पहले मौत हो चुकी है। घर में वह और उनकी 90 साल की सास रहती हैं। उनका इकलौता बेटा लकी मखानी छह साल से नोएडा व दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था।
करीब छह महीने पहले लकी ने नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक निजी कंपनी ज्वाइन की थी। उन्हें बताया गया कि वह पिछले सोमवार को साढ़े 11 बजे ऑफिस से छुट्टी लेकर निकला था, उसके बाद से वह नहीं लौटा।
विज्ञापन

लकी के लापता होने के बाद उसकी मां ज्योति देवी ने बताया कि बेटे से आखिरी बार उनकी पिछले मंगलवार को सुबह 11:35 बजे फोन पर बात हुई थी। उसके बाद उसका नंबर भी बंद हो गया। इसके पहले रात में वह अपने दोस्त के साथ पार्टी करने गया था। उसके दोस्त ने बताया कि उसने लकी को हाईवे पर छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि अनहोनी की आशंका भांपकर उन्होंने नोएडा के सेक्टर-58 थाने में सात नवंबर को लकी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब उसका रक्तरंजित शव मिला है। ब्यूरो
-
बरेली में ही होगा अंतिम संस्कार
ज्योति देवी ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि बेटे का शव इस हाल में मिलेगा। उनका कहना था कि लकी या परिवार की किसी से दुश्मनी तो नहीं है लेकिन उन्हें लग रहा है कि उनके बेटे की रंजिशन हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस को सही तरीके से मामले की जांच करके सच सामने लाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बेटे के शव को दिल्ली से घर लाया जाएगा। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार होगा।

दिल्ली में मृत मिले सुभाष नगर निवासी लकी मखानी का फाइल फोटो और उसकी मां व दादी का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें