फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापता वृद्धा का शव गेहूं के खेत में मिला

Thu, 02 Apr 2026 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया के गांव केशरपुर बन्नाई में 26 मार्च से लापता शांति देवी (76) का शव बुधवार को गेहूं के खेत में मिला। पशुओं ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। चप्पल-कपड़ों से वृद्धा की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव केशरपुर बन्नाई वीरेंद्र पाल ने बताया कि वह किसान हैं। उनकी मां शांति देवी 26 मार्च से लापता थीं। क्योलड़िया थाने में 27 मार्च को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वीरेंद्र ने बताया कि उनकी मां मानसिक बीमार थीं। पहले भी कई बार खेतों में रह जाती थीं। उनको ढूंढा जाता था। 26 मार्च से उनकी तलाश की गई थी। अब बुधवार को गांव में गेहूं के खेत पर उनका शव मिला। जंगली पशुओं ने शव को खा लिया था। पुलिस की सूचना पर मौके पर जाकर मां की चप्पल और कपड़ों से उनकी पहचान की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि वृद्धा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उनके परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो 1 मृतका शांति देवी का फाइल फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें