फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में बेल्ट के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में नए परीक्षा भवन के पास सोमवार सुबह युवक का शव बेल्ट के सहारे फंदे से लटका मिला। प्राचार्य की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने उसे उतरवाया। मृतक की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के फाल्तूनगंज हाता कालीबाड़ी निवासी बिहारी राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में नए परीक्षा भवन के पास मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। सोमवार सुबह श्रमिक काम पर पहुंचे तो दीवार के पास शव लटका देखा। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे ने मोबाइल कॉल के जरिये उनको सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बताया गया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक के भतीजे अजय ने बताया कि उसके चाचा अविवाहित और शराब पीने के आदी थी। रविवार को भी उन्होंने शराब पी थी। देर शाम वह घर से निकल गए थे।
अक्सर वह घर से निकल जाते थे, इस कारण किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार सुबह उनकी लाश मिली। अजय ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई पंकज ने बताया कि उनके माता-पिता नहीं हैं। परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें