फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब में डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
तालाब में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने ढूंढ कर निकाला शव
विज्ञापन
फरीदपुर। एक किलोमीटर की दूरी से बचने के लिए तालाब के बीचों-बीच से शॉर्टकट अपनाकर दूसरी तरफ पैदल जाने की कोशिश कर रहा युवक डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को उसका शव खाेज निकाला।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला परा निवासी विक्की (25) सोमवार शाम को मोहल्ले के ही तालाब के किनारे अपनी चप्पल व शर्ट उतार कर रख दी। वह तालाब के बीच से पैदल निकलकर दूसरी तरफ जाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान तालाब के बीचों-बीच पहुंचते ही वह डूब गया। मंगलवार को एसडीआरएफ ने उसके शव को खोज निकाला।

मोहल्ले वालों के अनुसार मोहल्ला परा में 17 बीघा का तालाब है। तालाब के इस तरफ से दूसरी तरफ बीसलपुर वाले में रोड पर जाने के लिए करीब एक किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। तालाब के विपरीत दिशा में एक शराब की दुकान भी है। वह नशे की हालत में कपड़े उतार कर तालाब की दूसरी तरफ सीधे तालाब से होकर जा रहा था। इस बीच वह डूब गया। संवाद
विज्ञापन


भैंस चराने गया किशोर रामगंगा में डूबा, चौथे दिन मिला शव
फरीदपुर। रामगंगा नदी के किनारे भैंस चराने गया किशोर लापता हो गया। चौथे दिन मंगलवार को उसका शव कपूरपुर गांव के पास रामगंगा में मिला। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी महावीर का 16 वर्षीय पुत्र नीलेश शनिवार शाम करीब 4:30 बजे रामगंगा नदी के किनारे भैंस चराने गया था। वह रामगंगा नदी में डूब गया। अब उसका शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें