रविवार को पुलिस ने बरामद किए थे 19 घरेलू गैस सिलिंडर
नवाबगंज। कस्बे के मोहल्ला गुलशननगर में कार के सिलिंडर में घरेलू गैस सिलिंडर से रिफिलिंग करते समय आग लग गई। पूर्ति निरीक्षक ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्ति निरीक्षक सुनील भगटनागर के अनुसार कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर में विशाल किराना स्टोर के स्वामी जितेंद्र उर्फ छोटे लाल रविवार दोपहर रोड पर ही अपनी दुकान के सामने कार के सिलिंडर में घरेलू गैस रिफिलिंग कर रहे थे। तभी कार में आग लग गई। कार जलने के बाद पड़ोस में खड़ीं दो अन्य कारों में भी आग लग गई। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस बीच गैस रिफिलिंग करने वाला दुकानदार और पुलिस कर्मी भी झुलस गया।
पुलिस को आरोपी के घर के पास से 19 घरेलू गैस सिलिंडर मिले थे। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि वाहनों में घरेलू गैस का उपयोग करना अवैध है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद