लखीमपुर खीरी में सहतूत की पतली टहनी से दलित किशोरी का शव लटका मिला है। परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन से लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव तीन फुट ऊंची शहतूत की एक पतली डाल से दुपट्टे से लटकता मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
बुधवार को मजदूर गन्ना काटते हुए जब पेड़ के पास पहुंचे तो किशोरी का शव देखकर घबरा गए। करीब आधे घंटे बाद शव की शिनाख्त हो सकी। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो नंबर की बेटी 17 मार्च को दोपहर दो बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।
उसके बाद उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिवार वाले पुलिस को बिना सूचना दिए तलाश करते रहे। बुधवार सुबह 10 बजे सेमरा पुरवा के मजदूर गांव के पास गन्ना छील रहे थे। बबूल के पेड़ के नीचे शहतूत का एक पतला पेड़ लगा था।
विज्ञापन
उस पेड़ की पतली टहनी से उसके दुपट्टे से किशोरी का शव लटक रहा था। आधे से अधिक शव जमीन पर लेटा हुआ था। किशोरी के पिता ने बताया कि उसके जमीन आदि न होने के कारण वह देहरादून में मजदूरी करने गए थे। वहां से वह होली से पहले घर आए थे। उसके एक बेटी और चार बेटियां है।
Trending Videos
घटना पर उठ रहे सवाल
शहतूत की पतली टहनी से शव पुराने दुपट्टे से गर्दन पर बंधा था। शव आधे से अधिक जमीन पर लेटा था। दोनों पैरों में चप्पल पहने हुए थी। दाएं पैर का चप्पल टूटा था। यदि उसने फांसी लगाई तो दोनों पैर में चप्पल कैसे पहने है। जमीन से तीन फुट की दूरी से वह फांसी कैसे लगा सकती है।
फांसी लगने के दौरान उसके मशक्कत करने के कोई भी निशान आदि नहीं मिले है। जुबान भी बाहर नहीं निकली थी। पुलिस के अनुसार उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान भी नहीं थे। देखने से लग रहा था कि उसको घसीटने के बाद उसको दुपट्टे से लटकाया गया है। पुराना दुपट्टा था, किशोरी का वजन से कैसे नहीं फटा यह सब जांच का विषय बना हुआ है।
लाही की मड़ाई करने के लिए आया था फोन
बताते है कि किशोरी की मां के पास छोटा फोन है। उस फोन पर किसी ने लाही की मड़ाई करने के लिए फोन किया था। उसके बाद किशोरी चली गई थी। दोबारा वापस नहीं आई। किशोरी की मां और उसकी बहन मजदूरी आदि करके अपना पेट पालती हैं। आशंका है कि हत्या के बाद उसके शव को दूसरे स्थान पर गांव से एक किलोमीटर दूर डाला गया था। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
किशोरी के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। किशोरी के गर्दन के अलावा कहीं पर कोई निशान नहीं है। -महेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक