27.87 करोड़ की लागत से कंजा से रमपुरा प्रवीण तक 13.5 किलोमीटर लंबी सड़क।
फरीदपुर। रेलवे लाइन के किनारे खड़े कंजी के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका युवका का शव मंगलवार शाम मिला। नवादावन गांव के बाशिंदों ने शाम 5:00 बजे शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने शव को उतारकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। उन्होंने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की उम्र 22 साल रही होगी। युवक के एक हाथ पर लड़की का नाम लिखा हुआ है। उसकी पेंट की जेब से 3,900 रुपये मिले हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
वहीं, पदारथपुर पुलिया के पास किसी वाहन से कुचले युवक का शव मंगलवार सुबह मिला। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि राहगीरों ने शव मिलने की सूचना दी थी। शव 35 वर्षीय युवक का प्रतीत हो रहा है। युवक ने गर्म कपड़े पहने हुए थे। अज्ञात वाहन से कुचलने से मौत हुई होगी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है इसलिए शव को अभी मोर्चरी में रखवाया है। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।