आंवला। एसडीएम विदुषी सिंह ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी विनय कुमार पाल, सफाई कर्मचारी वीरेंद्र पाल, एएनएम मेराज बी और वार्ड बॉय तौफीक मियां अनुपस्थित मिले। पेयजल फ्रीजर, परिसर और शौचालयों में गंदगी देखकर नाराजगी जताई।उन्होंने टीबी मरीजों के दवा कक्ष, उपस्थिति पंजिका, दवा वितरण कक्ष, एक्सरे कक्ष और 50 बेड के महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। अस्पताल में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कि प्रभारी चिकित्साधिकारी ज्यादातर नदारद रहते हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अस्पताल के सामने स्थित विपक्षी दल के नेता के पास बैठकर समय व्यतीत करते हैं।