फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई में 113 ने किया महादान

Mon, 17 Aug 2015 02:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणा पर  आईवीआरआई कैंपस में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईएमए के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आजादी के दिन को अवकाश न मानकर यहां महादानियाें 113 यूनिट रक्तदान किया। आईवीआरआई के निदेशक व महिला सदस्याें का भी योगदान रहा। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

सुबह दस बजे झंडारोहण के बाद मानव चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. मीरा कोहरवाल की देखरेख में रक्तदान शुरू हुआ। आईवीआरआई के निदेशक डॉ. आरके सिंह व उनकी पत्नी ने खुद भी रक्तदान किया। सुबह 11 बजे तक आईवीआरआई के छात्रों द्वारा एक घंटे में ही 50 यूनिट रक्तदान हो चुका था। आईएमए की निदेशक डॉ. अंजू उप्पल ने रक्तदान के फायदे बताये। संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी मिश्रा, डीके गुप्ता, डॉ. महेश के साथ विभागाध्यक्षाें ने भी रक्तदान किया। आईवीआरआई अधिकारी कुंदन सिंह ने बताया कि शाम चार बजे तक छात्र, शिक्षक और स्टॉफ रक्तदान के लिए आते रहे।  छात्राआें के साथ प्रमुख अधिकारियाें की पत्नी  महिला सदस्याें ने रक्तदान किया।
इससे पूर्व आईवीआरआई निदेशक डॉ. आरके सिंह ने परिसर में  झंडारोहण  किया और कई लोगाें को  सम्मातिन किया गया।  डॉ. सिंह ने भविष्य में होने वाले शोध के विषय में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


फोटो
उत्तरायणी समिति के 43 लोगों ने किया रक्तदान
बरेली। उत्तरायणी जनकल्याण समिति की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित उत्तराखंड भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक यहां 43 लोगाें ने रक्तदान किया। समिति की तीन महिलाआें ऋतु कांडपाल, रमा पाठक और छाया पंत ने भी महादान किया। इस मौके पर समिति के महामंत्री देवेंद्र जोशी, विपिन वर्मा, चंद्रप्रकाश पांडेय, माधवानंद तिवारी, पीसी पाठक, मोहन चंद्र जोशी, उमेश चंद्र तिवारी, पूरन सिंह दानू, दिनेश रौधाना, डॉ. मनोज कांडपाल, मुकु ल भट्ट, जेबी कांडपाल, द्वीप जोशी व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें