बरेली। सहारनपुर-अंबाला कैंट रेलखंड के यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें प्रभावित होंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 10 से 12 दिसंबर तक 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट चंडीगढ़ के बजाय सहारनपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
यह गाड़ी सहारनपुर-चंडीगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। 11 से 13 दिसंबर तक 15012 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट चंडीगढ़ के स्थान पर सहारनपुर से चलाई जाएगी। 13 दिसंबर को 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस एक घंटे, 10 दिसंबर को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे 12 दिसंबर को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस चार घंटे, 11 दिसंबर को 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 1:45 घंटे देरी से चलाई जाएंगी। संवाद