भाई योगेश गंगवार ने बताया कि सर्वेश कुमार बीएलओ का कार्य कर रहे थे। बुधवार को स्कूल में अचानक खड़े-खड़े गिर पड़े। उनके मुंह से खून आया। स्कूल के हेड मास्टर ने उन्हें सूचना दी। संभावना यह लग रही थी कि ब्रेन हैमरेज हुआ है, लेकिन अस्पताल में सीएमओ ने जांच के बाद हार्ट अटैक आने की बात कही है।
भाई बोले- काम के दबाव में गई जान
योगेश गंगवार ने बताया कि काम का दबाव ज्यादा था। दिन में साइट नहीं चलने के कारण रात में काम करते थे। सितंबर में सर्वेश की पत्नी की मौत हो गई थी। इसका भी तनाव था। ऊपर से डांट पड़ती है तो यह सब परिस्थितियां बनती हैं। भाई ने आरोप लगाया कि काम के दबाव में ही सर्वेश की जान गई है। परसों भाई से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने समझाया भी था।
संबंधित वीडियो