ये होंगी सुविधाएं
ईटीपी, एसटीपी, ई-चार्जिंग स्टेशन, कॉमन पार्किंग एरिया, पेट्रोल-सीएनजी पंप, सीयूजीएल गैस लाइन, कैफेटेरिया, बैंक व पोस्ट ऑफिस, फायर स्टेशन और फायर हाइड्रेंट नेटवर्क, मेडिकल फैसिलिटी सेंटर, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, मजदूरों के लिए डॉरमेट्री व हॉस्टल।
एक्सईएन एपीएन सिंह ने बताया कि औद्योगिक टाउनशिप के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई थी। इसके बाद कार्य शुरू कराया गया है। लॉजिस्टिक हब के लिए जल्द भूमि अधिग्रहण होगा। किसान आकर अपनी रजिस्ट्री कराएं। साथ ही मुआवजे का चेक भी ले जाएं।