विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में किया था प्रचार
बीएल वर्मा ने वर्ष- 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक होने के नाते पूरे प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। लोधे-राजपूत बहुल सीटों पर उनका स्ट्राइक रेट बेहतरीन रहा। मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में वह प्रचार करने गए थे। पिछड़े समुदाय के मतदाताओं की अधिकता वाली सीटों पर उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया था। तेलंगाना में भी प्रचार को पहुंचे थे।
एटा से राजवीर सिंह जीतते तो भी चमकते बीएल वर्मा
लोकसभा चुनाव में एटा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह की हार को लेकर राजनीतिक स्तर पर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था। इसके विपरीत, पार्टी नीतियों के जानकार बताते हैं कि राजवीर सिंह अगर जीत भी जाते तो भी भाजपा एक ही परिवार के दो सदस्यों को एक साथ सत्ता सुख प्रदान नहीं करती। राजवीर सिंह के बेटे संदीप सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं तो उन्हें केंद्र में मंत्री पद कैसे नसीब हो पाता। इस हालात में बीएल वर्मा का दावा शुरू से ही मजबूत रहा।