भोजीपुरा। धरने में मौजूद किसानों से वर्त करते अधिकारी।
भोजीपुरा। जनपद औरैया में आरटीओ द्वारा कंबाइन सीज किए जाने के विरोध पर भाकियू भानु गुट ने दोहना टोल प्लाजा पर धरना दिया। बाद में अफसरों के समझाने पर मुख्यमंत्री और मंडल आयुक्त के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। औरैया में किसी किसान की कंबाइन को आरटीओ ने सीज कर दिया था। इसी के विरोध में भाकियू भानु गुट ने बृहस्पतिवार को नैनीताल हाईवे पर दोहना टोल प्लाजा के प्रांगण में धरना दिया। किसानों ने प्रातः 11 बजे से टोल प्लाजा के पास नैनीताल हाईवे पर कंबाइन लगाकर धरना दिया।
सूचना पर भोजीपुरा, सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी, देवरनियां, बिथरी चैनपुर पांच थानों की फोर्स ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और आरटीओ बरेली भी पहुंचे। भाकियू नेताओं ने कंबाइन के संबंध में वार्ता की। आरटीओ ने औरैया आरटीओ से मोबाइल फोन से काॅल करके बात की।
इसके बाद भाकियू नेताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री व मंडल आयुक्त के नाम दो ज्ञापन सौंपे। इस दौरान सीओ हाईवे नीलेश कुमार मिश्रा, भाकियू के नेता मौजूद रहे। संवाद