फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा ने सूर्यकांत से महानगर मंत्री का पद छीना, पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड धोखाधड़ी मामले में आरोपी सूर्यकांत मौर्य से भाजपा ने भी किनारा कर लिया। उससे महानगर मंत्री का पद छीनकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सूर्यकांत के खिलाफ बदायूं में ठगी की रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद ही भाजपा नेताओं ने सूर्यकांत से किनारा कर लिया था। अब पार्टी ने भी कार्रवाई कर दी। भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने शनिवार को बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। अब उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी पर केवल बदायूं में ही निवेशकों से चार सौ करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। लगभग इतना ही बड़ा घोटाला बरेली में संचालित मौर्य भाइयों की कंपनी का माना जा रहा है। कंपनी ने मोटे मुनाफे का झांसा देकर बदायूं में करीब 15 हजार लोगों से निवेश कराया, फिर अपना दफ्तर समेट लिया। इसकी खबर मिलने पर निवेशकों ने निदेशकों के बरेली के कटरा चांद खां मोहल्ला स्थित आवास और बदायूं स्थित दफ्तर पर हंगामा किया था।
इस मामले में बदायूं कोतवाली में कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य, उसके भाई सूर्यकांत, मैनेजर अमित सिंह, एजेंट सुनील बाबू मौर्य और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को अधिवक्ताओं की ओर से एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कंपनी के निदेशकों समेत नौ लोगों को नामजद किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें