फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: मैं किसी से डरता नहीं, जनता के हक की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा

Tue, 26 Sep 2023 10:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बहेड़ी क्षेत्र के कई गांवों में जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर ईमानदारी और देशभक्ति के लिए आवाज नहीं उठाई तो हमारे देश में हमेशा के लिए लोकतंत्र शांत हो जाएगा। 
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी का स्वागत करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान देकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने बगावती तेवर दिखाए हैं। वरुण गांधी ने कहा कि मैं किसी से डरता नहीं। जनता के हक की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अकेला ऐसा सांसद हूं, जो जनता के हक की आवाज उठाता हूं। कुछ लोग राजनीति ठेकेदारी में चला रहे हैं। 

विज्ञापन

  
भाजपा सांसद वरुण गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे। समर्थकों ने गांव कुतुबपुर में भाजपा सांसद का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने गांव न्यामतपुर , कनकपुरी, ढाकिया ठाकुरान मोहम्मदपुर, मदनापुर, पदमी गुलड़िया, जाम अन्तरामपुर, लखनपुर, बकौली, उनई आदि गांवों में जनसंवाद किया। 

'भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को चाट रहा' 

भाजपा सांसद ने कहा कि देश में सबको अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मुफ्त में मिले। अच्छी सड़कें हों। जो लोग आज अपने बच्चों के संघर्ष कर रहे हैं, आगे उनके बच्चों को संघर्ष न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को चाट रहा है। हालत ऐसे हैं कि एक बुजुर्ग को अपने बेटे की उम्र के अधिकारी से साहब कहना पड़ता है, जबकि अफसर का वेतन जनता की जेब से जाता है। 

विज्ञापन

वरुण गांधी ने कहा कि अगर ईमानदारी और देशभक्ति के लिए आवाज नहीं उठाई तो हमारे देश में हमेशा के लिए लोकतंत्र शांत हो जाएगा। इसलिए जनता को अपने हक की आवाज उठानी है। उन्होंने कहा कि देश मेरा भी है, मैं क्यों डरूं। जनता के हक की आवाज उठाता रहूंगा। बता दें कि वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आए हैं। 

सांसद ने अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए 

सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत-बहेड़ी के सभी विकास खण्डों, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। पूरे संसदीय क्षेत्र में 811 प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बहेड़ी, दामखोदा व शेरगढ़ सहित बहेड़ी नगर पालिका व क्षेत्र की नगर पंचायतों में 78 प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें