फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब यूपीआई से भुगतान कर ले सकेंगे ट्रेन का टिकट, बरेली जंक्शन पर एक अप्रैल से मिलेगी सुविधा

Sat, 30 Mar 2024 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जंक्शन पर एक अप्रैल से यूपीआई के जरिये टिकट समेत अन्य भुगतान की सेवा शुरू हो जाएगी। क्यूआर कोड के जरिये रेल टिकट से लेकर पार्किंग, खाने-पीने का भुगतान और जुर्माना भी अदा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जंक्शन पर यात्रियों को एक अप्रैल से यूपीआई के जरिये भुगतान की सुविधा मिलने लगेगी। दैनिक से लेकर सीजनल टिकट और बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माने का भुगतान भी ऑनलाइन यूपीआई के जरिये किया जा सकेगा। रेलवे ने इस पर काम शुरू कर दिया है। यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू होने के बाद टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम होगी।

विज्ञापन


रेलवे यूटीएस मोबाइल एप और एटीवीएम से टिकट बुकिंग की सुविधा पहले से ही दे रहा है। यूटीएस मोबाइल एप से ही रोजाना औसतन 30 हजार रुपये के जनरल टिकटों की बिक्री हो रही है। इसके अलावा काउंटर पर भी टिकट के लिए यात्रियों की लाइन लगी रहती हैं। कई बार छुट्टे रुपयों को लेकर समस्या होती है। ऐसे में रेलवे यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू कर रहा है। एटीवीएम से दैनिक टिकट लेने पर क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है। यात्री अब एटीवीएम से सीजनल टिकट भी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

तीन दिन में यूटीएस एप से बिके 4,472 टिकट
यूटीएस एप के जरिये भी टिकटों की बिक्री बढ़ रही है। 26 से 28 मार्च तक यात्रियों ने यूटीएस एप से 4,472 टिकट बुक किए। इसके बदले रेलवे को 9,9,570 रुपये मिले। जंक्शन पर यात्रियों को यूटीएस एप से टिकट बुकिंग के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए रेलवे यूपीआई से भुगतान की सेवा शुरू कर रहा है। यात्री टिकट से लेकर सीजनल टिकट और जुर्माना समेत अन्य सुविधाओं के लिए भी यूपीआई से भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें