फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा नेता को हनीट्रैप में फंसाकर मांगी रंगदारी, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाने के बाद उनसे रंगदारी मांगी गई। पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में पीड़ित की ओर से पहले भी एक रिपोर्ट महिला के खिलाफ दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी निवासी अनीस अंसारी ने बताया कि वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हैं। अक्तूबर माह में उन्हें एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था। इस मामले में 10 अक्तूबर को उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। थाना पुलिस उसकी विवेचना कर रही है।
चार नवंबर को अपरान्ह 3:15 बजे उनके मोबाइल फोन अनजान नंबर से एक वीडियो भेजा गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बताए गए स्थान पर आने के लिए कहा गया। अनीस ने बताया कि वह छह नवंबर को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे। वहां बाइक से आए दो लोगों ने अपना नाम आशीष मैसी और डॉ. सैय्यद शाहबुद्दीन बताया।
विज्ञापन

3.50 लाख रुपये एक एनजीओ के खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बारादरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें