फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: गोदाम में मिला भाजपा नेता के भतीजे का शव, धारदार हथियार से की गई है हत्या

Tue, 08 Oct 2019 12:10 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
गोदाम में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के प्रेमनगर में भाजपा नेता सतीश रोहतगी के भतीजे सीमेंट व्यापारी 35 वर्षीय सिद्धार्थ रोहतगी की सोमवार रात निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार रात सिद्धार्थ के गोदाम में ही किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब उनके ससुर आए तो गोदाम अंदर से बंद था। इसके बाद पड़ोस की दीवार फांद कर एक व्यक्ति को अंदर भेजा गया तो गैलरी में उसका शव पड़ा देख वह हक्का-बक्का रह गया। 

बताया गया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे व्यापारी ने पत्नी से फोन पर बात करते हुए थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी, लेकिन रात में उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। पत्नी ने सोचा कि वह शायद गोदाम में ही सो गए होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब घटना का पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें