फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा नेता के फार्म हाउस की दीवार गिरी, ठेकेदार की पत्नी और नौकर की मौत

Tue, 01 Oct 2024 11:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के फार्म हाउस में सोमवार को हादसा हो गया। फार्म हाउस की दीवार गिरने से एक महिला और नौकर की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों दीवार के पास सफाई कर रहे थे। 
विज्ञापन
मृतक महिला और युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के फार्म हाउस में ठेकेदार की पत्नी और नौकर की मौत हो गई। फार्म हाउस में कोठरी की सफाई के दौरान दीवार गिरने से यह हादसा होने की बात बताई गई है। दोनों को जिला अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद ठेकेदार ने पत्नी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 

विज्ञापन


थाना नवाबगंज में पेट्रोल पंप के संचालक सरदार सर्वजीत सिंह ने पप्पू गिरधारी के फार्म हाउस को कई बरस पहले ठेके पर लिया था। यहां वह खेती करते हैं। सोमवार को सर्वजीत की पत्नी परमजीत कौर (53) फार्म हाउस पर गई थीं। वहां गांव धमीपुर निवासी अजयपाल सिंह (31) के साथ सफाई कर रही थीं। तभी अचानक दीवार गिर गई। इसमें दोनों लोग दब गए। 

आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलबे में दबेलोगों को निकालकर उन्हें बरेली ले गए। जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया तो सर्वजीत सिंह अपनी पत्नी का शव बिना पोस्टमार्टम के ले आए।  अजयपाल का शव मोचर्री में रखवा दिया गया। सूचना पर एसडीएम, सीओ, नवाबगंज इंस्पेक्टर पवन सिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गए। सर्वजीत सिंह ने अपनी पत्नी का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन

एक तरफ झुकी थी दीवार 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फार्म हाउस के एक हिस्से की दीवार एक तरफ झुकी हुई थी। दीवार करीब सात फुट ऊंची बताई जा रही है। दीवार के किनारे बोरिंग का गड्ढा है जहां परमजीत कौर खड़ी थीं। जबकि थोड़ी दूर पर अजयपाल क्यारी खोद रहा था। सब्जी उगाने के लिए क्यारी खोदने की तैयारी थी। दीवार अचानक भरभराकर गिरी तो पहले परमजीत कौर दब गईं फिर मलबे में अजयपाल भी आधा दब गया। 

पप्पू गिरधारी ने जताया दुख
धार्मिक यात्रा पर नासिक पहुंचे भाजपा नेता पप्पू गिरधारी से जब घटनाक्रम को लेकर जानकारी की गई तो उन्होंने हैरत जताई कि फार्म हाउस में इतनी ऊंची कोई दीवार नहीं है, जिससे इस तरह का हादसा हो जाए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने अपने जीवित रहते यह फार्म हाउस ठेके पर सर्वजीत को दिया था और परिवार को ही इसके हिसाब-किताब की जानकारी है। बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। हालांकि घटनाक्रम को लेकर उन्हें भी दुख है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत है बेटी
सरदार सर्वजीत सिंह के अनुसार कुछ साल पहले उन्होंने पप्पू गिरधारी की 180 बीघा जमीन वाले फार्महाउस को ठेके पर ले लिया था और वहां झाला बनाकर रहते थे। वह पीलीभीत गए हुए थे। इस दौरान ये घटना हो गई। बताया कि उनकी दो बेटी और एक बेटा है। 

एक बेटी ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती है। उसके आने पर ही अंतिम संस्कार करेंगे। बेटे की शादी तय की थी। जिसकी तैयारियां भी चल रही थीं। वहीं अजयपाल मजदूरी कर अपने परिवार को पालता था। उसके पांच बच्चे प्रियांशी, मनीशा, साधना, सौरभ व मनु हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें