फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा नेता डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, यह है मामला

Sun, 10 Mar 2024 12:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के हड्डी रोग विशेषज्ञ भाजपा नेता डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी से धोखाधड़ी और उनकी संपत्ति के कागज हड़पने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रामपुर गार्डन निवासी हड्डी रोग विशेषज्ञ भाजपा नेता डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी से धोखाधड़ी कर ली गई। उन्होंने केनरा बैंक सिविल लाइंस ब्रांच के प्रबंधक नीरज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और प्रॉपर्टी के कागज हड़पने की रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने 21 जुलाई 2005 को तत्कालीन बैंक प्रबंधक से होम लोन लिया था। इसके बदले उन्होंने अपने मूल रजिस्ट्री पेपर सिक्योरिटी के रूप में बैंक में जमा किए थे। उन्होंने 23 मार्च 2010 को लोन चुका दिया लेकिन बैंक ने अभी तक उनके प्रॉपर्टी के कागज वापस नहीं किए हैं। 

माहेश्वरी ने मौजूदा बैंक प्रबंधक नीरज सिंह पर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी प्रॉपर्टी के कागजों का बैंक दुरुपयोग कर सकता है। उन्होंने एसपी सिटी से शिकायत की। एसपी सिटी के आदेश पर कोतवाली में बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें