फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम दीदियों की वकील बन गई भाजपा 

Thu, 20 Sep 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रवीण भाई तोगड़िया
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के अध्यक्ष और विहिप के पूर्व फायरब्रांड नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। बरेली पहुंचे तोगड़िया ने कहा- मोदी को श्रीराम का वकील बनाकर सरकार में भेजा था, लेकिन तीन तलाक का कानून बनाकर केंद्र सरकार मुसलमान दीदियों की वकील बन गई। श्रीराम टाट में बैठे हैं, लेकिन भाजपा ने दिल्ली में अपना 500 करोड़ का आलीशान कार्यालय बना लिया। 
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद से अलग होकर नया अंतर राष्ट्रीय संगठन बनाने के बाद पहली बार उत्तराखंड से बहेड़ी होते हुए बरेली पहुंचे डॉ. तोगड़िया ने संक्षिप्त वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने न तो राम मंदिर बनाया और न ही युवाओं को रोजगार दिया। किसानों को कर्ज मुक्त भी नहीं किया। पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान का गला काट दिया, लेकिन सरकार आंख मूंदकर बैठी है। पाकिस्तान को सबक तक नहीं सिखाया। केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाने के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई थी। सरकार बनने के बाद भाजपा ने अपना कार्यालय तो 500 करोड़ का बना लिया, लेकिन भगवान राम आज भी टाट में बैठे हैं। तोगड़िया समर्थकों ने बहेड़ी और बरेली पहुंचने पर उनका जय श्रीराम के नारों के साथ फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें