फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में कीड़े निकलने से दहशत में बच्चे, दूसरे भी नहीं खाया मिड-डे मील

Thu, 20 Sep 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कीड़े वाला मिड-डे मील खाने से तबीयत बिगड़ने पर सीबीगंज इंटर कॉलेज के बच्चे अब भी दहशत में हैं। उन्हें डर है कि कहीं फिर उन्हें खराब खाना न परोस दिया जाए, इसलिए बच्चों ने बुधवार को एनजीओ द्वारा लाया गया खाना नहीं खाया। पूरा खाना वापस चला गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने एनजीओ को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन

सीबीगंज इंटर कॉलेज में मंगलवार को मिड-डे मील में आए दाल चावल में कीड़े निकले थे। जब बच्चों ने कीड़े युक्त खाना खाया तो कई की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं। प्रधानाचार्य भानू प्रताप सिंह ने मामले की शिकायत डीएम और डीआईओएस को भेजी। बुधवार को एनजीओ फिर खाना लेकर पहुंचा। खाने में तहरी थी। बच्चों ने इसका विरोध शुरू कर खाना खाने से साफ इंकार कर दिया। बच्चों का कहना था कि इसमें भी कीड़े होंगे। अगर खाया तो बीमार पड़ जाएंगे। बच्चों के विरोध के बाद प्रधानाचार्य ने भी मिड-डे मील लेेने से मना कर दिया। प्रधानाचार्य भानू प्रताप सिंह ने बताया कि जब बच्चों ने खाना नहीं खाया तो एनजीओ को वापस कर दिया गया। इधर, मिड-डे मील के जिला कोआर्डिनेटर गौरव तिवारी ने एनजीओ को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। जवाब आने के बाद विभाग एनजीओ पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें