फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप और श्री राम जन्मभूमि न्यास को भाजपा का खुला समर्थन: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

Thu, 29 Nov 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली पहुचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को भव्य रूप देने का काम विहिप और श्री राम जन्म भूमि न्यास का है। चुनाव से राम मंदिर का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


केशव मौर्य ने कहा कि राम मंदिर विश्व हिंदू परिषद और श्री राम जन्म भूमि न्यास को बनाना है। इसके लिए भाजपा, विहिप और श्री राम जन्म भूमि न्यास को खुला समर्थन देगी। 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर जरूर बनेगा, बाबर के नाम पर एक ईंट नही रखने दी जाएगी। वहां रामलला का जन्मस्थान है जहां भगवान राम विराजमान है। भारतीय जनता पार्टी अपना खुला समर्थन विहिप और न्यास को देती है।
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली पहुचे थे। उन्होंने बरेली वासियो को करोड़ो रूपये की योजनाओं का तोहफा दिया है। उन्होंने 500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

केशव मौर्य ने कहा कि जितना काम पिछले 15 सालों में बुआ-भतीजे की सरकार में नही हुआ उससे ज्यादा काम हम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम मेधावी छात्रों के घर तक सड़क बनाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में हमें 2014 से भी बड़ी विजय मिलेगी। सारे विरोधियो के एक साथ होने के बावजूद 60 प्रतिशत वोट मिलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें