उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मौसेरे ताऊ ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना गजरौला थाना के एक गांव का है। पीड़ित बच्ची को उसके मौसेरे ताऊ ने मंगलवार को गन्ने के खेत में ले जाकर इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित बच्ची के परिजनों ने दो मामला रिश्तेदारी से जुड़े होने की वजह से दो दिन तक चुप्पी साधे रखी। फिर गुरुवार सुबह पुलिस से शिकायत की जिसके बाद एसपी ने मामले से आईजी से अवगत कराया। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।