फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा के पूर्व सांसद के समर्थकों की दबंगई, टोलकर्मी को शिखा पकड़कर पीटा; वीडियो वायरल

Tue, 11 Mar 2025 08:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारी की पिटाई मामला सामने आया है। आंवला से भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समर्थकों पर पिटाई करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर पूर्व सांसद के काफिले को रोकने पर टोलकर्मी के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर पूर्व सांसद का काफिला - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के काफिले को रोका तो समर्थकों ने टोल कर्मी की शिखा पकड़कर पिटाई कर दी। पूर्व सांसद के सामने ही उनके समर्थक हंगामा करते रहे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव का कोई प्रयास नहीं किया। अब टोलकर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा का झंडा लगी गाड़ियां भी दिख रहीं हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप का काफिला मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे बरेली से फरीदपुर जा रहा था। काफिले में धर्मेंद्र कश्यप के साथ उनके कई समर्थक भी शामिल थे। फरीदपुर टोल प्लाजा पर गाड़ियां वीआईपी लाइन से निकलने लगीं। वहां तैनात टोल कर्मी नवाबगंज निवासी श्रेयांश उपाध्याय ने काफिले को रोककर जानकारी करने की कोशिश की। तभी गाड़ी से उतरे गनर ने टोल कर्मी के साथ गाली-गलौज कर दी।

विज्ञापन

राइफल की बट से भी मारा 
विरोध करने पर सांसद सहित उनके काफिले में शामिल समर्थक भी कार से उतरकर टोल कर्मी के पास पहुंच गए। समर्थकों ने टोल कर्मी को शिखा पकड़कर पीटा। एक राइफलधारी शख्स ने दूसरे टोल कर्मी पर राइफल की बट से हमला कर दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

फरीदपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक संजीव गुप्ता ने बताया कि वह अभी बाहर हैं। उन्हें घटना की जानकारी मिली है। टोल प्लाजा पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे का कहना है कि टोल निजी एजेंसी संचालित करती है। उससे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई के लिए लिखेंगे। 
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने दी ये दलील 
पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि फरीदपुर टोल पर हमारे किसी व्यक्ति का कोई कहासुनी-झगड़ा नहीं हुआ। हमारी गाड़ी टोल से गुजर चुकी थी। पीछे किसी दूसरे वाहन वाले ने मेरी गाड़ी के पीछे अपना वाहन निकालना चाहा, इसको लेकर टोल कर्मी और गाड़ी वाले के बीच काहसुनी हो गई। टोल पर झगड़ा होता देख मैं और मेरा गनर गाड़ी से उतरकर विवाद शांति करने पहुंच गए। हमारा किसी टोल कर्मी से कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें