बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में भाजपा के बूथ अध्यक्ष मोहनेंद्र उर्फ मोनू (30) की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
परिवार के मुताबिक, मोहनेंद्र उर्फ मोनू बारादरी थाना क्षेत्र की चंद्रगुप्त परम कॉलोनी के निवासी थे। वह सोमवार रात फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर गांव से अपनी स्कूटी से लौट रहे थे। कैंट थाना क्षेत्र में बभिया और मिर्जापुर गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कैंट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जेब में मिले मोबाइल फोन और कागजात से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने तुरंत उनके परिजन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। मंगलवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया।
परिजनों के अनुसार, मोनू दुकान संचालित करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह अपने वार्ड से भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे। मोनू की मौत की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। ब्यूरो