फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिलाओं की हत्या मामले मेें बिसरा रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

Wed, 13 Dec 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के दो गावों में हुईं वृद्ध महिलाओं की हत्या के मामलों में बिसरा रिपोर्ट आ गईं हैं। दोनों की स्लाइड रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इधर, पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को गांव लखीमपुर निवासी महमूदन (60 वर्ष) और 26 नवंबर को गांव जगदीश पुर निवासी उर्मिला देवी (55 वर्ष) की जंगल में उन्हीं के दुपट्टे और साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मकसूदन का शव मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। मंगलवार को दोनों वृद्धाओं के बिसरे की स्लाइड रिपोर्ट आ गई है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
शीशगढ़ व शाही थाना क्षेत्र में इसी तरह सात अन्य महिलाओं की भी हत्या हो चुकी है। दो मामलों का खुलासा कर शाही पुलिस आरोपियों को जेल भेज चुकी है, लेकिन ग्रामीण इन खुलासों को फर्जी बता रहे हैं।
विज्ञापन

अन्य मामलों के खुलासे के लिए भी पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं, मगर अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। शाही से शीशगढ़ तक के मैन रोड पर दर्जनों गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए हैं।
इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र की दोनों महिलाओं के बिसरे की स्लाइड रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें निरंतर प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें