रामनगर (बरेली)। इलाके में सात साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मौत जहर से होने के संकेत मिले, शव का बिसरा सुरक्षित किया गया है।
सोमवार को सात साल की बच्ची की जहर देकर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई गई थी। इस मामले में मोहल्ले की युवती समेत उसके माता पिता को नामजद किया गया था। पुलिस ने बच्ची के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी युवती से थाने में पूछताछ शुरू कर दी गई थी। आंवला थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के संकेत मिलने पर बिसरा सुरक्षित रख लिया गया। इसे लैब भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद