फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 10 साल से नहीं भरा बिल, नोटिस तक सिमटी कार्रवाई

Mon, 14 Sep 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कनेक्शन लेने के बाद 10 साल तक बिजली इस्तेमाल करने के बावजूद बिल का भुगतान नहीं करने वाले 877 उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम नरमी दिखा रहा है। इन पर तीन करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। ये नेवर-पेड श्रेणी में चिह्नित हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सिमटी हुई है। दूसरी ओर, मामूली बकाया होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। निगम का यह दोहरा मानक लोगों को समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन




विद्युत निगम के रिकॉर्ड में कभी शहर में करीब 5000 उपभोक्ता नेवर पेड श्रेणी में थे। अब इनकी संख्या घटकर 877 रह गई है। इन पर तीन करोड़ रुपये से अधिक का बकाया होने के बावजूद महज नोटिस जारी कर कर्तव्यों की इतिश्री किए जाने से विभागीय कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। आम उपभोक्ताओं में यह संदेश भी जा रहा है कि नियमित बिल चुकाने वालों पर कार्रवाई तत्काल होती है, लेकिन वर्षों के बकायेदारों पर नरमी बरती जाती है।

वर्जन
नेवर पेड श्रेणी में पहले पांच हजार उपभोक्ता शामिल थे। अब इनकी संख्या लगातार घट रही है। बड़े बकायेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। - कृष्ण आनंद कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें