फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आसाराम के आश्रम जा रही थीं तीन बच्चियां, बाइक सवार ने की अगवा करने की कोशिश

Sun, 25 Aug 2024 03:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के रिठौरा क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े तीन बच्चियों को अगवा करने की कोशिश की गई। बच्चियों ने भागकर खुद को बचाया और ग्रामीणों को सूचना दी। 
विज्ञापन
भागकर गांव पहुंचीं तीनों बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रिठौरा क्षेत्र में तीन मासूम बच्चियों को अगवा करने की कोशिश की गई। तीनों रविवार को घर से आसाराम बापू के आश्रम जाने को निकली थी। तभी एक बाइक सवार ने उन्हें बहाने से बैठा लिया। बाइक चलने से पहले ही तीनों बच्चों कूदकर भाग गईं। उन्होंने ग्रामीणों को बताया।  

विज्ञापन


एक बच्ची ने बताया कि उस युवक ने उन तीनों को 10-10 हजार रुपये में बेचने की बात कही तो वह बाइक से कूद गई। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों की हरकत बताकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें