फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने फल कारोबारी से 22 हजार लूटे

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन

बदमाशों की पकड़ने की कोशिश में डिवाइडर से टकराकर कारोबारी घायल
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में सौफुटा रोड पर वारदात, पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लिया

बरेली। बारादरी के मोहल्ला जोगीनवादा निवासी फल कारोबारी बहादुर यादव से दो बाइक पर आए तीन बदमाशों ने सौफुटा रोड पर 22 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में बहादुर डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

फल और सब्जी व्यापारी बहादुर बुधवार सुबह करीब पांच बजे डेलापीर मंडी गए थे। वहां उन्होंने माल खरीदने के लिए 70 हजार रुपये जमा किए। करीब साढ़े पांच बजे जब वह मंडी से घर लौट रहे थे तभी इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सौफुटा रोड पर पीछे से दो बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर जेब में रखे 22 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश भागने लगे तो बहादुर शोर मचाते हुए उनका पीछा करने लगे। इस पर बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह डिवाइडर से टकराकर जमीन पर गिर पड़े।

नहीं लगा यूपी-112 का नंबर

घटना के बाद बहादुर यादव ने मौके से ही यूपी-112 को सूचना देनी चाही लेकिन फोन नहीं लगा। किसी तरह वह थाना इज्जतनगर पहुंचे तो पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। फिर बहादुर की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

चेकिंग में पकड़े गए तीनों बदमाश

घटना के बाद इज्जतनगर थाना पुलिस ने पूरे क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को दोनों बाइक समेत पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें