फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, इमाम गंभीर घायल; मथुरा जा रहे थे दोनों

Fri, 08 Aug 2025 05:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शाही कस्बा में शेरगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार कार से बाइक को टक्कर लग गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 14 साल के छात्र की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक इमाम गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
छात्र रिजाज का फाइल फोटो, घायल इमाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में इमाम के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने घर जा रहे किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में इमाम गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे शेरगढ़ मार्ग पर शाही कस्बा के मुख्य चौराहे पर हुई। 

विज्ञापन


मथुरा की तहसील छाता क्षेत्र के गांव विशंभरा के रहने वाले मुकीम अहमद शेरगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाटगांव के मजरा नूर मोहम्मद गौटिया स्थित मस्जिद में इमाम हैं। उनके साथ गांव विशंभरा का 14 साल हाफिज रियाज भी इमाम के कार्य में सहयोग करने के लिए रहता था। वह कक्षा सात का छात्र था। 

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर 
इमाम मुकीम अहमद के परिवार में किसी का इंतकाल होने पर हाफिज रियाज और मुकीम अहमद बाइक से मथुरा जा रहे थे। शाही कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुंचने से करीब तीन सौ मीटर पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pilibhit News: ग्रामीणों ने चोर समझकर युवक को बेरहमी से पीटा, थाना पुलिस दबाए रही घटना, इंस्पेक्टर निलंबित
 

Trending Videos
विज्ञापन

टक्कर की आवाज से सड़क किनारे स्थित घरों से लोग निकलकर मौके पर आ गए। बाइक पर पीछे बैठे हाफिज रियाज के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने घायल इमाम मुकीम अहमद को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भिजवाया। रियाज पांच भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। 

तीन घंटे में ही हाफिज ने सुनाया था कुरान
इस साल बीस जनवरी को रमजान महीने में हाफिज रियाज ने नूर मोहम्मद गौटिया की मस्जिद में ग्रामीणों के समक्ष याद करके पूरा कुरान शरीफ तीन घंटे में ही सुना दिया था। इस खुशी में ग्रामीणों ने चंदा करके हाफिज रियाज को बाइक उपहार में दी थी। इसी बाइक से शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में हाफिज रियाज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें