ननिहाल से वापस घर लौट रहे बाइक सवार दो लोग बस की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक का हाथ कटकर काफी दूर जा गिरा। हादसे के बाद चालक बस सहित मौके से भाग गया।
रेलवे स्टेशन रोड स्थित नगरिया निवासी अंकुर सिंह ने बताया कि रविवार को उनके पारिवारिक सदस्य पवन सिंह बाइक द्वारा बदायूं रोड स्थित दिगोई गांव में अपनी ननिहाल गए थे। उनके साथ उनके बहनोई हरिकिशन भी थे। सोमवार सुबह घर वापस लौटते समय देवी पुल के समीप अज्ञात बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पवन सिंह का बायां हाथ कटकर काफी दूर जा गिरा, जबकि बहनोई हरिकिशन भी गंभीर घायल हो गए। मौके पर जमा राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर पवन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अभी इस मामले में कोई भी तहरीर थाना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद