नवाबगंज। शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। छात्रा के पिता ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा थाना क्षेत्र के एक काॅलेज में बीएससी की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि थाना क्षेत्र के खिल्चीपुरर गांव का शोभित आए दिन उसका रास्ता रोककर छेड़खानी करता है। विरोध पर उसे बदनाम करने की कोशिश करता है। वह आए दिन अलग-अलग फोन नंबर से कॉल कर छात्रा को परेशान कर रहा है। समझाने के बावजूद जब वह अपने आदतों से बाज नहीं आया तो परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
नजर नही आती एंटी रोमियो टीम
सरकार छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा का दम भरती है, लेकिन एंटी रोमियो टीम सिर्फ कागजों में नजर आती है। स्कूल काॅलेजों और बाजार में महिलाओं के साथ घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। एंटी रोमियो टीम के सक्रिय न होने से मनचलों के हौसले बुलंद है।
-
पाक्सो एक्ट में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
भुता। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पाक्सो एक्ट में दुष्कर्म के आरोपी इज्जतनगर के ग्राम आखलिया निवासी सिकंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्राइम इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पर कुछ दिनों पहले एक गांव की किशोरी को अपने साथ ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म किए जाने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी सिकंदर पाक्सो एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे में काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर रजपुरी नवादा तिराहे के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद