फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोडर वाहन पेड़ से टकराया, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह टोल प्लाजा से पहले रामपुर से लखीमपुर खीरी जाते समय लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के गोला निवासी संजू कुमार रामपुर से सामान उतारकर रविवार सुबह लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। सुबह छह बजे टोल प्लाजा से पहले लोडर वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक संजू कुमार को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, दूसरा हादसा रविवार शाम झुमका चौराहे पर हुआ। एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। ट्रक के केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें