फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत... पत्नी घायल

Tue, 29 Apr 2025 07:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रिछोला पुलिस चौकी के सामने मंगलवार शाम हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमार सास को देखकर बरेली से घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईधजागीर गांव के 43 वर्षीय सहदेव कुमार पुत्र उमाचरन खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार की शाम चार बजे महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी सास रामवती को देखकर पत्नी सुमन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रिछोला पुलिस चौकी के सामने पहुंचे। 

उसी बीच पीछे से आ रही पीलीभीत डिपो की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक चला रहे संजीव कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। सहदेव हेलमेट नहीं लगाए थे। आनन फानन राहगीरों ने घायल संजीव कुमारी को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी सुमन, बेटा अजीत और बेटी शगुन का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: रामपुर के आरिफ ने नाम बदलकर बनवाए तीन पासपोर्ट... मुकदमा दर्ज, खुफिया एजेंसियां हुईं सक्रिय
विज्ञापन


हेलमेट लगाते तो बच जाती जान
यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन को चलाने को लेकर जागरूक कर रही है, लेकिन लोग घटनाओं के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं। सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए नियम और कानून लागू करती है, लेकिन लोग उन नियमों को नहीं मानते हैं। राहगीरों ने बताया कि यदि संजीव कुमार सिर पर हेलमेट लगाते तो शायद उनकी जान बच जाती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें