फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले के 442 बेसिक स्कूलों ने नहीं अपलोड किया डाटा, समाप्त हो सकती है मान्यता

Tue, 29 Apr 2025 04:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में स्कूलों की ओर से यू डायस पोर्टल पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मांगी जाने वाली अनिवार्य जानकारी नहीं दी जा रही है। 442 बेसिक स्कूलों ने डाटा अपलोड नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की ओर से यू-डायस पोर्टल पर सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को अपना रजिस्ट्रेशन करना है और उसमें सभी जानकारियों को भरना है। इसके लिए पिछले लंबे समय से विभाग की ओर से स्कूलों को पत्र भी जारी किए जा रहे है। इसके बाद भी अभी बरेली जिले के 442 स्कूलों की लापरवाही सामने आई है। 

विज्ञापन


दरअसल, स्कूलों की ओर से यू डायस पोर्टल पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मांगी जाने वाली अनिवार्य जानकारी नहीं दी जा रही है। इसमें करीब 305 स्कूलों ने अभी तक पोर्टल पर प्रोफाइल बनाकर ही छोड़ दी है। वहीं 137 स्कूलों ने अभी अधूरा डाटा ही अपलोड किया है। ऐसे में विभाग की ओर से लापरवाही में सुधार करने के  लिए 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों को डाटा अपलोड करना ही होगा। इसके बाद चिह्नित कर ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं एक स्कूल संचालक ने बताया कि कई विद्यालयों में बच्चों के आधार कार्ड न होने व किसी प्रकार की गलती होने के कारण डाटा साइट पर पूरा नहीं भरा जा सका होगा। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों को डाटा पूरा अपलोड करने के निर्देश दिए गए है। ऐसा न होने पर मान्यता भी समाप्त हो सकती है। 
विज्ञापन


यू-डायस पर भरनी होती है जरूरी जानकारियां 
मान्यता प्राप्त व सरकारी स्कूलों को प्रत्येक वर्ष यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय के पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम, छात्र संख्या, भौतिक सुविधाओं के रूप में शौचालय की स्थिति, पेयजल, बिजली, बाउंड्रीवॉल, कक्षाओं की संख्या व स्थिति अपलोड करनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें