फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नजीबाबाद में डिवाइडर से टकराई बाइक, कांवड़िये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर थानाक्षेत्र के पटेल विहार में रहने वाले दो भाई हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते वक्त नजीबाबाद के पास हादसे का शिकार हो गए। इनकी बाइक डिवाइडर में घुस गई। बड़े भाई की मौत हो गई जबकि छोटे का इलाज चल रहा है। मृतक शोभित अखबार वितरक था।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके भतीजे शोभित (30) और सौरभ (25) रविवार को हरिद्वार जल लेने के लिए बाइक से गए थे। सोमवार को दोनों जल लेकर लौट रहे थे। रात के समय नजीबाबाद के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे शोभित की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा सौरभ गंभीर घायल हो गया। प्रमोद ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से सौरभ को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को पुलिस ने सूचना दी तो घर में चीख-पुकार मच गई। ब्यूरो
-
चार दिन पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन
- घायल सौरभ का उपचार भी अब बरेली जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रमोद ने बताया कि शोभित की मां लक्ष्मी देवी और पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। शोभित ने चार दिन पहले बेटी का जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें