फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिप्टी सीएम की फ्लीट में सीएमओ की कार से टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Fri, 06 Jun 2025 06:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के फ्लीट में चल रही सीएमओ की कार से हादसा हो गया। उनकी कार से बाइक को टक्कर लग गई, जिससे दो युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के फ्लीट में चल रही सीएमओ की कार के सामने अचानक बाइक आ गई। करगैना चौकी के ठीक सामने हुए हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शहर में जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आए थे। निरीक्षण के बाद वह भाजपा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा के घर उनके पिता के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। उनकी फ्लीट में सबसे पीछे सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह की कार चल रही थी। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: जिला अस्पताल में भर्ती घायल का इलाज शुरू न होने पर खफा हुए उपमुख्यमंत्री, स्टाफ को लगाई फटकार
विज्ञापन


जब डिप्टी सीएम की फ्लीट करगैना चौकी के सामने से निकली तभी एक बाइक तेजी से आगे बढ़ गई। इससे सवार दो युवक कार की चपेट में आ गए। जब तक कार ड्राइवर ब्रेक लगाता, बाइक चला रहे वेदपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पीछे बैठे यशपाल को हल्की चोटें आईं। 

Trending Videos
विज्ञापन

सीएमओ ने घायलों को भिजवाया अस्पताल 
दोनों ही करगैना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो अपने घर जाने की जल्दी में पुलिस के टोकने पर भी फ्लीट को दरकिनार करके आगे बढ़ गए थे। हादसे के बाद सीएमओ ने कार से उतरकर तत्काल ही दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। इसके बाद यशपाल को घर भेज दिया गया, जबकि वेदपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें