फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में पुलिस को दी संरक्षित पशु काटे जाने की फर्जी सूचना, बिजनौर का सिपाही निलंबित

Thu, 02 Apr 2026 02:07 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बिजनौर में तैनात सिपाही ने बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र में संरक्षित पशु काटे जाने की फर्जी सूचना दे दी। स्थानीय पुलिस ने जांच की तो सच्चाई सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर बिजनौर के एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
सिपाही गुलाम मुर्तजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में संरक्षित पशु काटे जाने की फर्जी सूचना देना बिजनौर में तैनात बरेली जिला निवासी सिपाही को महंगा पड़ गया। जांच में मामला गलत पाए जाने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इंस्पेक्टर शीशगढ़ हरेंद्र सिंह के मुताबिक बिजनौर के थाना हल्दौर में तैनात सिपाही गुलाम मुर्तजा शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बूंची का मूल निवासी है। 

विज्ञापन


गुलाम ने 28 मार्च को अपने गांव बरेली के थाना शीशगढ़ के बूंची में जिला बरेली की डायल 112 को संरक्षित पशु काटे जाने की सूचना दी थी। यूपी 112 पुलिस के साथ शीशगढ़ पुलिस ने जांच में पाया कि सूचना फर्जी थी। शीशगढ़ थाना पुलिस की रिपोर्ट को बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बिजनौर भेज दिया। बिजनौर के एसपी ने गुलाम मुर्तजा को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें