फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्णागिरि जा रहे एटा के श्रद्धालुओं की वैन को ट्रक ने टक्कर मारी, बच्चों समेत आठ घायल

Thu, 02 Apr 2026 01:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में लाल फाटक के पास बुधवार रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। एटा निवासी श्रद्धालु पूर्णागिरि धाम जा रहे थे। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की वैन को बुधवार रात 11 बजे लाल फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पति-पत्नी, 15 साल की किशोरी, दो साल की बच्ची और एक साल का बच्चा शामिल है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मय ट्रक मौके से भागने में कामयाब हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही।  

विज्ञापन


बेटे का मुंडन कराने जा रहा था परिवार 
एटा के थाना बागवाला के गांव नरौरी निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनके साले सरजेश के एक साल के बेटे का मुंडन कराने के लिए वह वैन से बुधवार शाम पूर्णागिरि धाम के लिए निकले थे। वैन में उनकी पत्नी बेलवती, भाई की 15 वर्षीय बेटी कोमल, सरजेश की दो साल की बेटी जाश्वीन और उनका दोस्त बहादुर भी थे। रात 11 बजे वैन बरेली में लाल फाटक के पास पहुंची थी, तभी बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया। वैन चालक और बहादुर की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें