फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बड़े दाव नजरअंदाज, पकड़े जा रहे छोटे धंधेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गली-मोहल्लों में हो रहा जुआ-सट्टा, हेल्पलाइन पर डेढ़ माह में 170 सूचनाएं आईं
विज्ञापन

बरेली। शहर के गली-मोहल्लों जुए के फड़ सज रहे हैं। सट्टेबाज बड़े-बड़े दांव लगवा रहे हैं। पुलिस इन पर कार्रवाई करने के बजाय छोटे धंधेबाजों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रही है। डेढ़ माह पहले एसएसपी की ओर से बनाई गई गोपनीय व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9917020009 पर इस तरह की 42 सूचनाएं मिलीं। थानों की पुलिस की कछुआ चाल से इतर इस नंबर पर शहरवासियों ने अपराध से जुड़ीं सूचनाएं दीं तो कंट्रोल रूम से भेजी गई पुलिस टीम ने कार्रवाई भी की, लेकिन बड़े धंधेबाज हाथ नहीं आए। 18 लोगों को गिरफ्तार कर 1.90 लाख रुपये बरामद किए गए। अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित छिटपुट शिकायतें भी आईं। तीन लोग पकड़े भी गए। पुलिस को हेल्पलाइन के जरिये बड़ी कामयाबी का अब भी इंतजार है। छह फीसदी फर्जी सूचनाओं ने भी पुलिस को परेशान किया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जनता के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर काफी कारगर साबित हो रहा है। कई महत्वपूर्ण मामलों में भी लोग अपना नाम-पता गोपनीय रखने की शर्त पर सूचनाएं दे रहे हैं। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें