बरेली। बारादरी थाने के हिस्ट्रीशीटर ने दीवार तोड़कर भूखंड कब्जाने की कोशिश की। 20 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। पीड़ित ने कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हजियापुर निवासी राजाराम ने बताया कि संजयनगर में मेन रोड पर उनका भूखंड है। रामबाबू और हरिबाबू ने फर्जी इकरारनामा कर उसे बेच दिया। वर्ष 2003 में राजाराम ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोबारा इसी भूखंड का फर्जी एग्रीमेंट करने पर वर्ष 2012 में एक और रिपोर्ट कराई गई। आरोप है कि हरिबाबू ने 545 वर्गगज के भूखंड का फर्जी बैनामा भी कर दिया। फर्जी कागजों के जरिये बिके हुए भूखंड पर कब्जा कर वह रंगदारी वसूल रहा है।
आरोप लगाया कि 15 सितंबर को गोविंदा उर्फ तरुण, कलावती, हरिबाबू और रामबाबू उनके भूखंड की दीवार तोड़कर घुस आए। वहां रखा सामान उठा ले गए। तीन दिन बाद बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायत पर पुलिस ने गोविंदा का शांतिभंग में चालान कर दिया। छूटने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। अमर उजाला ब्यूरो