फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एक्शन, 144 पुलिस कर्मियों की संबद्धता खत्म

Tue, 09 Feb 2016 01:29 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अटैचमेंट के खेल पर चोट करते हुए कप्तान आरके भारद्वार ने बड़ा फैसला किया। जिले में तैनात 144 पुलिस कर्मियों की संबद्धता खत्म कर दी। अब सभी को पुरानी तैनाती वाले स्थानों पर भेजा जाएगा। नेताओं की सिफारिश और कुछ अपने जुगाड़ से मनचाही जगह अटैचमेंट कराकर मौज कर रहे थे। अमर उजाला ने इस खेल को उजागर किया था। कप्तान ने आते ही इस गड़बड़ी को महसूस किया और सबंद्धता खत्म करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

हाईवे की चौकियों और थानों पर अटैचमेंट चाहने वालों की संख्या ज्यादा थी। अकेले जगतपुर पुलिस चौकी में इसी अटैचमेंचट के कारण तीस सिपाही हो गए थे जबकि कई थानों में सिपाहियों की संख्या कम बनी हुई है। मीरगंज चौकी, फतेहगंज पश्चिमी चौकी, टीपी नगर चौकी और सबसे महत्वपूर्ण सिरसा और बहेड़ी का हल्का नंबर तीन में तैनाती के लिए सिपाहियों की कतार थी। सिपाहियों की तैनाती का संतुलन गड़बड़ाने से कप्तान ने आते ही कार्रवाई का खाका तैयार किया। देर रात आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें