रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बरेली के मीरगंज में नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर के पास दिल्ली से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में शाहजहांपुर में थाना खुटार के गांव रामपुर निवासी मोनू (40) पुत्र लालाराम, उनके मौसेरे साले आयुष और मां बसंता की मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के बरेली में नेशनल हाईवे पर एक कार ट्रॉली में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 10:30 बजे मीरगंज में नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर के पास दिल्ली से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में शाहजहांपुर में थाना खुटार के गांव रामपुर निवासी मोनू (40) पुत्र लालाराम, उनके मौसेरे साले आयुष और मां बसंता की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मोनू की पत्नी पूजा गुप्ता और 4 वर्षीय बेटी पीहू, 2 वर्षीय बेटा वीर उर्फ गोलू घायल हो गए। तीनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोनू और उनका साला आयुष दिल्ली के रोहिणी इलाके में किराए पर रहकर सब्जी का काम करते थे।